back to top

खैरागढ : नाला पार करते एक युवक पानी मे बहा…

राजनांदगांव – लगातार बारिश ने नवगठित जिला खैरागढ छुईखदान गंडई मे कहर बरसाया है । बारिश से जहां नाला पार करते हुए एक युवक पानी मे बह गया है वही साल्हेवारा बांध फूटने से घरो मे पानी घुस,आया है ।लगातार दो तीन दिनो से हो रही बारिश से जहां नदी नाले उफान पर चल रहे है वही जन जीवनप्रभावित हुआ है छुईखदान क्षेत्र के गुलरिया झूरा नाला मे एक युवक बाईक के साथ तेज बहाव मे बहा गया है ।

Advertisements

घटना उस समय की जब युवक अपने बाईक के साथ नाला पार करने की कोशिश कर रहा था इस दौरान पानी के तेज बहाव के चलते बाईक के साथ बह गया है ।हालाकि युवक तैर कर नाला से बाहर सुरक्षित निकला है लेकिन उनकी मोटर सायकल नाला मे समा गया है ।बहने वाला युवक सेतवा गांवा का निवासी बताया जा रहा है जो कि गंडई से बाईक से अपने गांव सेतवा जा रहा था ।हालाकि प्रत्यक्ष दर्शीयो का कहना है कि युवक को नाला पार करने से मना किया था।

इसी तरह बारिश से साल्हेवारा का पुराना बांध फूट गया है । बाध का पानी खेत खलिहान होते बस्ती तक पहुच गया है।और लोगो के घरो मे धुस गया है ।बांध का पानी घरो मे धुसने से कच्चा मकान धराशायी हो गया है कच्चा मकान गिरने से कुछ लोगो को आवास की समस्या बनी हुई है वही खेतो मे पानी घुसने से फसल बर्बाद होने की संभावना बनी हुई है खैरागढ कलेक्टर गोपाल वर्मा और क्षेत्रीय विधायक यशोदा वर्मा ने मौके पर पहुचकर लोगो को हरसंभव राहत देने का आश्वासन दिया है

Advertisements

You cannot copy content of this page