back to top

खैरागढ: बाल एवं किशोर श्रम के उन्मूलन के लिए चल रहा व्यापक अभियान…

खैरागढ़, 19 नवम्बर 2024//कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा के निर्देशान में जिले में बाल एवं किशोर श्रम के उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 21 अक्टूबर से 20 नवंबर 2024 तक यह अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements

इसके तहत छोटे व बड़े प्रतिष्ठानों से “बाल एवं किशोर श्रम के उन्मूलन की दिशा में एक कदम” के रूप में बाल एवं किशोर श्रम के उन्मूलन को लक्ष्य तक पहुंचाने की पहल की जा रही है। वही तिमाही आधार पर बचाव एवं पुनर्वास अभियान आयोजित किया जा रहा है।

बाल एवं किशोर श्रम (निषेध और विनियमन) अधिनियम,1986 के अनुपालन को सुनिश्चित किए जाने हेतु प्रभारी श्रमपदाधिकारी श्री संजय सिंह के मार्गदर्शन में श्रम निरीक्षक श्रीमती उज्जवल भोई एवं श्री लोकेंद्र वैष्णव, महिला एवं बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक श्रीमती ज्योति राठौर एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में खैरागढ़ क्षेत्र में धारा 12 के तहत अधिनियम का पालन सुनिश्चित किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page