खैरागढ़ – समीपस्थ ग्राम बफरा स्थित किराने की दुकान से गांव के ही एक युवक ने नगदी सहित 20 हजार रूपये का सामान चोरी करने वाले युवक को रंगे हाथों पकड़ा गया.। जानकारी अनुसार हेमलाल पिता शेरसिंह साहू (36 वर्ष) निवासी ग्राम बफरा ने जालबांधा चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया कि 4 व 5 मार्च की दरमियानी रात्रि में गांव के ही एक युवक मनोज पिता भुवन लाल साहू (27 साल) ने दुकान के छत में लगे छप्पर को तोड़कर दुकान में घूसा और 1500. रूपये नगदी सहित 20 हजार रूपये का सामान चुराकर निकल रहा था तभी घर में मौजूद लोगों को आहट सुनाई दी जिसके बाद परिजनों ने उठकर देखा तो आरोपी सामान लेकर दुकान से निकल रहा था जिसे रंगेहाथों पकड़ लिया गया.।
Advertisements

Advertisements











































