
गणेश विसर्जन के बाद निगम का अमला जुटा साफ सफाई में
स्वच्छता कमाण्डो एवं स्वास्थ्य कर्मी शहर में फैले कचरे एवं विसर्जन कुंड की किये सफाई
राजनांदगांव 28 सितम्बर। गणेश विसर्जन के दौरान विभिन्न गणेश समितियो द्वारा शनिवार की रात झाकी निकाली गयी, जो दूसरे दिन सुबह नंदई चैक में समाप्त हुई। जिसमेें हजारो की तदात में दर्शनार्थी झाकी देखने शहर में घुमते नजर आए। झाकी के दौरान फैले कचरे की नगर निगम के स्वच्छता कमाण्डो एवं स्वास्थ्य कर्मी की टीम शहर में सुबह से ही सफाई के लिए लगे और फैले डिस्पोजल कचरे आदि की सफाई किए। साथ ही विसर्जन कुण्ड की सफाई में भी अमला जुटा, निगम आयुक्त स्वयं सफाई की मानिटरिंग करते नजर आए।
झाकी के पश्चात रविवार की सुबह शहर में चारो ओर डिस्पोजल, कचरा आदि फैला हुआ था। जिसकी सफाई के लिए आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने स्वच्छता कमाण्डो एवं सफाई कर्मियो की ड्यूटी लगाई थी, उक्त टीम सुबह से ही शहर फैले कचरे की सफाई मे लग गए। प्रमुख मार्ग जय स्तम्भ चैक, मानव मंदिर चैक, हलवाई लाईन, सदर लाईन, गंज लाईन, रामाधीन मार्ग, कामठी लाईन गुड़ाखू लाईन क्षेत्र के अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रो की सफाई की गयी। झाडू लगाकर कचरा एकत्रित कर जेसीबी टिप्पर से उठाया गया। आयुक्त स्वयं सफाई की मनिटरिंग किए।
इसके अलावा विसर्जन कुण्ड की भी सफाई कराई जा रही है। प्रतिमा विसर्जन के पश्चात प्रतिमा की लकडी पाटा, को एकत्रित कर उचित निष्पादन के लिए प्रक्रिया करने सुरक्षित रखा गया है। इसी प्रकार विसर्जित पूजा समाग्री को कचरा संग्रहण केन्द्र भेजा जा रहा है, ताकि उसका उपयोग खाद बनाने में किया जा सके। इसके पश्चात कुण्ड से पानी निकालने के बाद प्रतिमा की मिट्टी भी निकाल सफाई की जाऐगी। कुण्ड को पुनः दुर्गा पर्व के पूर्व साफ कर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए तैयार किया जायेगा।
आयुक्त श्री मरकाम ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। महापौर महोदय स्वयं सफाई की मानिटरिंग कर दिशा निर्देश देते है, प्रतिदिन सुबह अलग अलग क्षेत्रों मे जाकर साफ सफाई का निरीक्षण कर सुधार की दिशा में कार्य करने मार्गदर्शन दिया जा रहा है। नागरिको को भी स्वच्छता से जोडने उन्हे समझाईस दी जा रही है।











































