गरियाबंद : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किये जाने हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित, अंतिम तिथि 28 फरवरी तक….

गरियाबंद : 08 मार्च 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर इस वर्ष 2020-21 में सम्मान/पुरस्कार प्रदाय किया जाना है। यह सम्मान महिलाओं को विशेष क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य/योगदान के लिये प्रदाय किया जायेगा।

Advertisements

साहित्य के क्षेत्र में, लोककला एवं सांस्कृतिक के क्षेत्र में, जो स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा दे,शिक्षा के क्षेत्र में, महिला एवं बच्चों के विकास के लिए किये गये सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य,जिससे महिलाओं एवं बच्चों के जीवन स्तर में सुधार हुआ हो दिया जायेगा। पुरस्कार प्राप्तकर्ता की उम्र नामांकन प्राप्त होने की अंतिम तिथि पर 25 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है।

पुरस्कार 08 मार्च 2021 को राज्य स्तर पर आयोजित महिला सम्मेलन में प्रदाय किया जायेगा। निर्धारित मापदण्डों के अनुसार पुरस्कार/सम्मान के लिए  28 फरवरी 2021 तक आवेदन आमंत्रित है।

पुरस्कार के संबंध में विवरण एवं आवेदन का प्रारूप जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग/परियोजना कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना-फिंगेश्वर, छुरा, गरियाबंद,मैनपुर, देवभोग में कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है।

पात्र आवेदिका अपना आवेदन कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद में जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त प्रस्ताव/आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।