
लोकसभा निर्वाचन 2024
Advertisements

कलेक्टर ने मताधिकार का किया प्रयोग
सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर दिया मतदान का संदेश
राजनांदगांव 26 अप्रैल 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने गुरूनानक स्कूल स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 42 पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कलेक्टर ने मतदान केन्द्र में मतदाताओं के साथ लाईन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर मतदान किया।
कलेक्टर ने मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव में अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने मतदान करने के बाद सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर मतदान करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी नागरिकों से घर से बाहर निकलकर परिवार के साथ मतदान करने की अपील की।









































