मुंबई : बासी मुंह पानी पीने से त्वचा में आती है चमक…

मुंबई। पानी पीने से ओवरऑल हेल्थ को फायदा पहुंचता है। लेकिन बासी मुंह पानी पीने से कमाल के फायदे मिलते हैं। अक्सर आपने अपने घर में बड़े बुजुगों को देखा होगा कि सुबह उठते ही बो सबसे पहले एक गिलास पानी पीते हैं। इसके पीछे की वजह है सेहत को जबरदस्त फायदा मिलना। आयुर्वेद में बासी मुंह पानी पीना मतलब खुद को संजीवनी बूटी देना है। यह शरीर को ताजगी देता है, साथ ही रंग और त्वचा की चमक में निखारता है। झुर्रियां, दाग, धब्बे कम होते हैं। स्किन हाइड्रेट रहती है तो इससे चेहरे पर चमक बरकरार रहती है।

Advertisements

डिटॉक्स करने में मदद

सुबह बासी मुंह पानी पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। शरीर डिटॉक्स होने से संक्रमण से बचाव होता है। बीमारियों का खतरा कम होता है। इससे मुंहासे की समस्या भी कम होती है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती है। सुबह पानी पीने से शरीर को अम्लता के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। एसिडिटी जैसे लक्षण अपच, खट्टी डकार, पेट में दर्द, जलन से भी छुटकारा मिलता है। मल त्यागने के प्रोसेस को भी आसान करता है ।

वजन कंट्रोल में मदद

बासी मुंह पानी पीने से वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। दरअसल जब आप पानी पीते हैं तो इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। यह फैट बर्न करने में मदद करता है। बॉडी की तरह दिमाग को भी पानी की जरूरत होती है। अगर आप रोज सुबह बासी मुंह पानी पीते हैं तो इससे आपका दिमाग भी हाइड्रेट रहता है। तनाव कमजोरी सिरदर्द की समस्या से भी निजात मिलती है। नई कोशिकाओं और मांसपेशियों के बनने की प्रक्रिया तेज होती है। सुबह पानी पीने से किडनी की समस्याएं दूर होती है। ये किडनी को साफ करता है। खाली पेट पानी पीने से गुर्दे की पथरी के निर्माण, के लिए जिम्मेदार एसिड पतला हो जाता है। ऐसे किडनी स्टोन होने का जोखिम कम होता है।