back to top

गरियाबंद: दो नग तेन्दुआ खाल की तस्करी में 5 आरोपियों को जेल, दो नग मोटर-सायकल की भी जप्ती…

गरियाबंद, 28 जनवरी 2021/ राज्य के उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद की गठित एंटी पोचिंग टीम द्वारा गत दिवस 27 जनवरी को 2 नग तेन्दुआ खाल की तस्करी में 5 आरोपियों के खिलाफ अपराध के प्रकरण दर्ज कर उनसे 2 तेन्दुआ खाल तथा 2 वाहनों की जप्ती की गई है। साथ ही इसमें संलिप्त सभी 5 आरोपियों को जेल दाखिला करा दिया गया है। 

 वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस कड़ी में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री पी.व्ही. नरसिम्हा राव तथा मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री राजेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में उप निदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व श्री आयुष जैन के निर्देशानुसार तस्करों को पकड़ने के लिए तत्काल एंटी पोचिंग टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा 27 जनवरी को रात्रि 7.30 बजे उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व के अंतर्गत उत्तर उदंती मैनपुर परिक्षेत्र के बरगांव-जांगड़ा वन मार्ग में तेन्दुआ खाल की तस्करी में संलिप्त सभी 5 आरोपियों को घेरा-बंदी कर पकड़ लिया गया। आरोपियों से 2 नग तेन्दुआ खाल सहित 2 नग मोटरसायकल वाहन की जप्ती हुई है।

जप्तशुदा तेन्दुआ खाल में से एक तेन्दुआ खाल की लम्बाई एक मीटर तथा चौड़ाई 40 सेंटीमीटर व पूंछ 65 सेंटीमीटर तथा दूसरे तेन्दुआ खाल की लम्बाई 84 सेंटीमीटर, चौड़ाई 35 सेंटीमीटर व पूंछ 50 सेंटीमीटर है। संलिप्त आरोपियों में ग्राम जांगड़ा से कैलाश जाति भुंजिया, परमानंद जाति रावत तथा योगेश जाति रावत और ग्राम बरगांव से रामप्रसाद जाति रावत तथा मोहन यादव शामिल हैं। उक्त कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव श्री योगेश कुमार रात्रे, श्री मिलनराम वर्मा, श्री विमल प्रकाश टोपनो, श्री चन्द्रबली धु्रव, श्री लोचनराम निर्मलकर श्री राकेश मारकण्डेय तथा श्री मनोज कुमार धु्रव आदि विभागीय अमला शामिल था।

Advertisements

You cannot copy content of this page