
भिलाई। अमलेश्वर के ग्राम जामगांव एम में एक आरोपी के निवास से 1.300 कि.ग्रा. गांजा 65000 रुपए कीमती एवं गांजा बिक्री की रकम 12950 रुपए जप्त किया गया। आरोपी को नारकोटिक एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
मिली जानकारी अनुसार मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि जामगांव एम थाना अमलेश्वर में एक युवक अपने घर में मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु रखा है। सूचना पर तत्काल सोनई प्रजापति 62 साल) निवासी ग्राम जामगांव एम थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया।
संदेही के घर की विधिवत तलाशी लेने पर घर के अंदर थैला में गांजा 1.300 कि.ग्रा कीमती 65000 रुपए तथा गांजा बिक्री का नगदी रकम 12,950 रूपया कुल 77950 रुपए जप्त किया गया। आरोपी सोनई प्रजापति को थाना अमलेश्वर के अपराध कमांक 003/2026 धारा 20ख, 27 क नारकोटिक एक्ट में गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गयाहै।









































