back to top

धमतरी: मगरलोड की छात्र छात्रायें शैक्षणिक भ्रमण में डोंगरगढ़ पहुँच कर माता बमलेश्वरी के दर्शन किए…

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड जिला धमतरी छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राएं प्राचार्य आत्माराम साहू के नेतृत्व मे व्याख्याता हेमंत रजक, लवेश गुप्ता, रामेश्वर साहू के मार्गदर्शन में 46 सदस्यों सहित मां बमलेश्वरी मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए साथ ही पहाड़ी के प्राकृतिक छटा के साथ-साथ डोंगरगढ़ के ऐतिहासिक तथ्यों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

Advertisements

मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट डोंगरगढ़ में प्राचार्य महोदय एवं शिक्षकगण छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। ईस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी डोगरगढ़ मंडल के मंत्री कैलाश सोनवानी ने सभी को दर्शन करवा कर ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी दी। मंदिर समिति के सचिव महेंद्र सिंह परिहार ने सभी को माता रानी का प्रसाद वितरण किया एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए।

Advertisements

You cannot copy content of this page