back to top

छत्तीसगढ़ के ओम यादव और अवि मानिकपुरी,भारतीय सब जूनियर बालक कोर टीम में चयनित…

छत्तीसगढ़ के ओम यादव (राजनंदगाँव)और अवि मानिकपुरी (बिलासपुर)का चयन भारतीय सब जूनियर बालक प्रशिक्षण शिविर हेतु किया गया है।
चयनित टिम आगामी 29 मई से 06 जून तक जापान में आयोजित होने वाली अंडर 18 एशिया कप में भाग लेगी ।जिसका प्रशिक्षण शिविर भोपाल में दिनांक 19 अप्रैल से 25 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

Advertisements


छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज़ अंसारी ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ हाकी के लिए गर्व का क्षण है। भारतीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रशिक्षण शिविर में ओम यादव और अवि मानिकपुरी का चयन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी साबित होगा ।


फॉरवर्ड पोजीशन में खेलने वाले राजनांदगांव के ओम यादव और मिडफील्डर खेलने वाले बिलासपुर के अवि मानिकपुरी विगत 5 वर्षों से छत्तीसगढ़ हाकी टीम का प्रतिनिधित्व करते आ रहे है। उक्त दोनों खिलाड़ियों का चयन राजगीर (बिहार )में आयोजित 16वी हाकी इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है,जहाँ ओम ने छत्तीसगढ़ और अवि ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था ।

ओम यादव
वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य खेल अकादमी बिलासपुर के आवासीय हॉकी केंद्र तथा अवि मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी भोपाल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं,दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और कोचों के मार्गदर्शन को जाता है। सब जूनियर इंडिया कोर टीम में चयन होने से दोनों भारतीय राष्ट्रीय टीम की मुख्य विकास योजना (Development Plan) का हिस्सा बनेंगे ।


यहाँ से उसके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का सीधा अवसर होगा।

छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि यह सफलता न केवल इन खिलाड़ीयो के प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि छत्तीसगढ़ में हॉकी के बढ़ते स्तर और वहां दी जा रही ट्रेनिंग की गुणवत्ता का भी प्रमाण है। भविष्य में हमें इनसे भारतीय टीम की जर्सी में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

उनकी इस उपलब्धि पर पूरा प्रदेश गौरवान्वित है। ओम यादव और अवि मानिकपुरी के भारतीय सब जूनियर बालक कोर ग्रुप में चयन होने पर माननीय श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन,श्री डॉ रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन,श्री अरुण साव उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन,श्रीमती तनुजा सलामे निर्देशक खेल एवं युवा कल्याण विभाग,श्री मधुसूदन यादव पूर्व सांसद एवं महापौर, श्री अभिषेक सिंह,श्री फिरोज़ अंसारी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, श्री मनीष श्रीवास्तव, महासचिव छत्तीसगढ़ हॉकी,डी रविशंकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ए एक्का सहायक संचालक खेयुका बिलासपुर, राजनंदगाँव जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के सचिव शिवनारायण धकेता,जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष रोहित बाजपाई, आदि ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisements

You cannot copy content of this page