back to top

गौरेला पेंड्रा मरवाही : शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालन हेतु 5 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित…

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 22 जुलाई 2025 / तहसील पेण्ड्रारोड के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान देवरीखुर्द, बेलपत, धौरामुड़ा, चुक्तीपानी के संचालकों द्वारा त्याग पत्र देने और शासकीय उचित मूल्य की दुकान झाबर एवं लमना के संचालकों द्वारा अनियमितता किए जाने के कारण संचालन निरस्त कर अन्य शासकीय उचित मूल्य दुकानों में संलग्न होकर संचालित हैं। इन दुकानों के संचालन के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेण्ड्रारोड द्वारा 5 अगस्त 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।

Advertisements

शासन के प्रावधान अनुसार उक्त ग्राम पंचायत एवं आश्रित ग्राम की शासकीय उचित मूल्य दुकान को निर्धारित एजेंसी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति (लेम्प्स), सहकारी सेवा समिति, ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, लघु वनोपज समिति एवं अन्य सहकारी संस्था को नवीन आबंटित किया जाना है। इसके लिए जो संस्था, एजेंसी, समूह को विज्ञापन दिनांक से 3 माह पूर्व छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक संस्था या समूह आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में समस्त दस्तावेज के साथ 5 अगस्त 2025 तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय पेण्ड्रारोड में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page