चिरचारी खुर्द में हुआ विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन,शिविर में कुल 527 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण…

राजनांदगांव 25 जुलाई 2023। आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) संचालनालय रायपुर के निर्देशन एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रमाकांत शर्मा के मार्गदर्शन में छुरिया विकासखंड के ग्राम चिरचारी खुर्द में एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आयुष काढ़ा का वितरण किया गया।
नि:शुल्क आयुर्वेद एवं होम्योपैथी शिविर शुभारंभ विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी चंदू साहू द्वारा  भगवान धन्वन्तरि की पूजा अर्चना कर किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराकर शासन की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाने के प्रयासों की सराहना की। शिविर में कुल 527 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें लोगों को नि:शुल्क आयुर्वेद एवं होम्योपैथी औषध एवं आयुष काढ़ा प्रदान किया गया। नि:शुल्क औषधि वितरण के साथ ही शिविर में नि:शुल्क ब्लड प्रेशर की भी जाँच की गई।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री अब्दुल रज्जाक, श्री गिरधारी लाल साहू, श्री डुमेश्वर साहू, कमता प्रसाद साहू, सरपंच ग्राम पंचायत चिरचारी खुर्द श्रीमती चित्ररेखा साहू, अध्यक्ष ग्राम विकास समिति चिरचारी खुर्द श्री कृष्ण कुमार साहू एवं ग्राम के सभी पंचगण व ग्राम के गणमान्य नागरिकों, शिविर प्रभारी डॉ. अनिरुद्ध पटेल, डॉ. योगेश्वरी ठाकुर, डॉ. तपेश्वर सिंह, डॉ. प्रीति बोरकर उपस्थित थी।
इस दौरान शिविर प्रभारी डॉ. अनिरुद्ध पटेल, डॉ. योगेश्वरी ठाकुर, डॉ. तपेश्वर सिंह सहित अन्य आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, होमियोपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीति बोरकर, श्री देवदास साहू, श्री बसंत राजपूत, श्री छगन लाल मालेकर, श्री बिसाहु सिंह ठाकुर आदि आयुर्वेद फार्मासिस्ट, तोमन लाल ठाकुर, श्री दीपक कुमार कोर्राम, श्री भोगराम चंद्रवंशी आदि औषधालय सेवक, श्री शंकर लाल कंवर, श्री गजेंद्र कुमार ठाकुर, श्री हर्षराज सिन्हा ने अपनी सेवायें दी।