back to top

छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेलों के लिए रहा भारी उत्साह, जिले में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के वार्डों में उमंग और ऊर्जा पूर्ण रहा आयोजन…

राजनांदगांव 25 जुलाई 2023। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेलों के लिए जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में उत्साह, उमंग और ऊर्जा का माहौल रहा। जिसमें सभी वर्ग के बुजुर्ग, महिलाएं एवं युवाओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बारिश के बाद भी जिले के खिलाडिय़ों ने छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

Advertisements

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े पंरपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक शुरू किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी, फुगड़ी एवं रस्सीकूद में महिलाओं ने विशेष रूचि दिखाई। वहीं पुरूषों ने गिल्ली डंडा में अपनी कुशलता प्रदर्शित की। बच्चों ने खो-खो, भंवरा, बांटी खेलों में खुशी पूर्वक भाग लिया। नगरीय क्षेत्रों में भी छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में जनसामान्य ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजीव युवा मितान क्लब स्तर छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेल की प्रतियोगिता 17 से 22 जुलाई तक आयोजन किया गया। जिसमें बहुत बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेताओं को जोन स्तर पर भाग लेने का मौका मिला है।


उल्लेखनीय है कि इस वर्ष छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में 16 प्रकार के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिला है। जिससे वे अपने गांव एवं क्षेत्र का नाम रौशन कर रहे हैं। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में दलीय खेल अंतर्गत गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा) एवं एकल खेल अंतर्गत बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सीकूद, कुश्ती सहित कुल 16 खेलों में प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। प्रतियोगिता में 18 वर्ष तक, 18 से 40 वर्ष तक एवं 40 से अधिक वर्ष आयु वर्ग में महिला एवं पुरूष वर्ग में प्रतिभागियों ने भाग लिया।

छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। अब जोन स्तर की प्रतियोगिता 26 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक आयोजित की जाएगी। जिसमें राजीव युवा मितान क्लब स्तर की प्रतियोगिता के विजेताओं द्वारा भाग लिया जाएगा। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेल के प्रत्येक आयोजन में फस्र्ट एड किट की व्यवस्था तथा स्थानीय स्तर पर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। महिला खिलाडिय़ों के लिए रेफरी एवं निर्णायक महिलाएं ही रखी गई। सभी स्तर पर खिलाडिय़ों से पहचान पत्र लिया गया।


छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेल में विकासखंड व नगरीय क्लस्टर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 1000 रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 750 रूपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 500 रूपए का पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 2000 रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 1500 रूपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 1000 रूपए का पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 3000 रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 2500 रूपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 2000 रूपए का पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा तथा राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 5000 रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 4500 रूपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को 4000 रूपए का पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page