back to top

छग टूरिज्म को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच, IITM प्रदर्शनी में पर्यटन मण्डल अध्यक्ष नीलू शर्मा होंगे शामिल

राजनांदगांव। बेंगलुरु के त्रिपुरा वासिनी पैलेस ग्राउंड्स में 24 से 26 जुलाई 2025 तक आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रैवल मार्ट (IITM) में इस बार छत्तीसगढ़ पर्यटन खास आकर्षण रहेगा। पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा तीन दिवसीय प्रवास के दौरान आयोजन में भाग लेंगे और छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक स्थलों, आदिवासी संस्कृति व जल पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करेंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को सस्टेनेबल और इको-टूरिज्म हब के रूप में पेश करने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। मार्ट में 15 देशों और 20 राज्यों से 600 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं, जहाँ छत्तीसगढ़ अपनी विशिष्ट पहचान के साथ वैश्विक मंच पर उभरेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page