
कवर्धा, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “मतदाताओं से मैं विनम्र अपील करता हूं कि मतदान जरूर करें… राजनांदगांव में भूपेश बघेल उम्मीदवार हैं और उनके साथ बहुत सारे विषय जुड़े हैं। उनके शासनकाल में कैसे छत्तीसगढ़ में परिदृश्य बदला, कैसे घोटाले हुए, यह सब जनता के सामने है… यहां कम से कम 70% मतदान होगा…”
डिप्टी सीएम का भूपेश बघेल पर हमला
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मतदाताओं से मैं विनम्र अपील करता हूं कि मतदान जरूर करें। भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि राजनांदगांव में भूपेश बघेल उम्मीदवार हैं और उनके साथ बहुत सारे विषय जुड़े हैं। उनके शासनकाल में कैसे छत्तीसगढ़ में परिदृश्य बदला, कैसे घोटाले हुए, यह सब जनता के सामने है।









































