back to top

छत्तीसगढ़ जॉब : स्वामी आत्मानंद स्कूलों में इन पदों के लिए मंगाए गए हैं आवेदन, यहां देखें पूरी डिटेल…

VISION TIMES NEWS

Advertisements

मुंगेलीः बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित कर रही है।

Atmannad School Bharti 2023 मुंगेलीः बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित कर रही है। मुंगेली जिले में भी कई स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित हो रहे हैं। यहां के स्कूलों में इन दिनों बंपर भर्ती निकली है।

Atmannad School Bharti 2023 यहां संविदा आधार पर विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। इस हेतु आवेदन की तिथि में वृद्धि की गई है। अब 05 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा मुंगेली में कला, विज्ञान, गणित (अंग्रेजी माध्यम) और अंग्रेजी (हिन्दी माध्यम) के शिक्षकों के रिक्त पद पर संविदा भर्ती की जाएगी।

इसी प्रकार महंत जगन्नाथदास शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल लोरमी में कला, अंग्रेजी, प्रयोगशाला (भौतिक) (अंग्रेजी माध्यम) के शिक्षक व सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, चौकीदार और स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल पथरिया में अंग्रेजी, जीव विज्ञान के व्याख्याता, कला, अंग्रेजी, विज्ञान के शिक्षक, कला और विज्ञान के सहायक शिक्षक एवं चौकीदार के रिक्त पद पर भी संविदा भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी जिले के वेबसाईट www.mungeli.gov.in पर आनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page