back to top

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: अमरजीत भगत नए प्रभारी मंत्री राजनादगांव बनाये गए, मो. अकबर दुर्ग प्रभारी बने…

रायपुर, 20 जून 2021- छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों का नए सिरे से जिलों का प्रभार दिया गया है l इस कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को बेमेतरा और कवर्धा जिले का प्रभार दिया गया है l वही अमरजीत भगत को राजनांदगांव जिले का प्रभारी बनाया गया है । जबकि कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे का रायपुर जिले का प्रभार यथावत रखा गया है l

Advertisements

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने आदेश में कहा है कि विभाग के समसंख्यक आदेश दिनांक 11.07.2019 एवं 23.06.2020 को अधिकमित करते हुए राज्य शासन एतदद्वारा जिला योजना समिति की अध्यक्षता करने तथा जनसंपर्क और जन-समस्याओं के निराकरण करने आदि के लिए मंत्रि-परिषद के सदस्यों को उनके नाम के सम्मुख दर्शाये गये जिले का प्रभार कॉलम-4 के अनुसार सौंपता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी मंत्रियों का नए सिरे से प्रभार दिया है l सूची इस प्रकार है-

Advertisements

You cannot copy content of this page