back to top

छुईखदान: ATM में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास, आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार…

छुईखदान (केसीजी)। थाना छुईखदान क्षेत्र में ATM मशीन में तोड़फोड़ कर पैसे चोरी करने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements


प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदयपुर स्थित एक ATM मशीन की देखरेख करने वाले प्रार्थी ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 अप्रैल 2026 को ATM मशीन बंद मिली तथा लॉबी की लाइट भी बंद थी। जांच करने पर पाया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ATM मशीन में तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया गया है।


रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 135/2026 धारा 331(4), 305(e), 62, 324(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर संदेही की तलाश शुरू की।
तांत्रिक साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि संदेही चंपालाल जंघेल पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास कर रहा है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त औजार भी बरामद कर जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी चंपालाल जंघेल (40 वर्ष), निवासी ग्राम उदयपुर, थाना छुईखदान को 14 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page