
पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ हुआ कलश यात्रा।
समाज को संगठित करने एवं नगर के प्रत्येक सामाजिक बंधुओं को समाज से जोड़ने का लिया संकल्प ।
छुरिया / नगर पंचायत छुरिया में नगर साहू संघ छुरिया द्वारा दिनांक 25 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती समारोह का आयोजन रखा गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसील साहू संघ छुरिया के अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को संगठित होना बहुत ही जरूरी है। जो समाज संगठित नहीं होगा उनका विकास नहीं हो सकता। उन्होंने नगर के सभी युवाओं व माताओं बहनों को समाज के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील करते हुए एकजुट रहने का आग्रह किया। नगर अध्यक्ष अजय पटेल ने साहू समाज के संगठन क्षमता की तारीफ करते हुए कार्यक्रम आयोजन के लिए समाज को बधाई दी तथा भविष्य में समाज को हरसंभव मदद प्रदान करते रहने का वचन दिया।
सभा को परिक्षेत्रीय अध्यक्ष छुरिया चूरामन लाल साहू, सचिव मनसुख लाल साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष भोलापुर शिशुपाल साहूने भी संबोधित किया।
समाज के अन्य पदाधिकारीगण मया राम साहू सलाहकार, संरक्षक माखन लाल सोनबोईर, लोमिन सोनबोईर, उमेश साहू संयोजक राजनीतिक प्रकोष्ठ, आजीवन जिला सदस्य जाकेश साहू, नगर अध्यक्ष नंदकुमार साहू, संरक्षक लोकेश साहू, हीरालाल साहू सह कोषाध्यक्ष, प्रेमचंद साहू संगठन सचिव, राकेश साहू अंकेक्षक, युवा समाजसेवी एवं इंजीनियर हरीश साहू, धर्मेंद्र साहू, खुमेंद्र साहू, टीकम साहू, नगर कोषाध्यक्ष अशोक साहू, सचिव कोमल सिंह गुरु, भौती साहू, हुकुम साहू सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारीगण अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अन्य वक्ताओं ने भक्त माता कर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए साहू समाज में उनके योगदान को बताया। साथ ही समाज को आगे बढ़ाने व समाज के विकास के लिए सभी को बढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। यह बात उल्लेखनीय है कि पहले छुरिया में नगर साहू संघ का कोई भी कार्यक्रम नहीं होता था क्योंकि नगर का संगठन ही नहीं था। समाज के पदाधिकारीयों के आह्वान एवं स्थानीय सामाजिक युवाओं के प्रयास और
लगन से नगर साहू संघ का गठन कर पहली बार यह
कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिससे समाज में खुशी और
आनंद का माहौल देखा गया।
कार्यक्रम में नगर साहू संघ कोषाध्यक्ष अशोक साहू, संरक्षक लोकेश साहू, तीरथ साहू, बिहारी लाल साहू सचिव, नीलमणि साहू, सुखीराम साहू शिक्षक, ललित साहू, राज साहू, मोनू साहू, मोहन साहू, खूबलाल साहू, चित्रेश साहू, राम साहू, संतोष साहू, ओमप्रकाश साहू, गोपाल साहू संरक्षक, कनक साहू, गोपी साहू, भगत साहू, शिक्षक प्रेमलाल साहू, शिक्षक प्रकाश साहू, शिक्षिका जानकी साहू, जगेशर साहू, सुभाष साहू, शिवप्रसाद साहू, मोहित साहू, तृप्ति साहू, संगीता साहू, मंजूषा साहू, रोहित साहू सेवादार, टीमन साहू, सुभाष साहू, हीरालाल साहू, अहिल्या साहू सहित सैकड़ों सामाजिक बंधुजन, माताएं, बहने, बच्चे व महिलाए सम्मिलित हुए।









































