back to top

राजनांदगांव: जनता कालोनी में सामुदायिक भवन विस्तार करने महापौर ने किया भूमिपूजन…

राजनांदगांव 14 जुलाई। नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सफाई के अलावा सड़क नाली सहित भवन, उद्यान, तालाब सौन्दर्यीकरण आदि निर्माण कार्य भी किया जाता है। मुख्यमंत्री जी की घोषणा अनुरूप विभिन्न समाजों एवं सामुदायिक भवनों के लिये दिये गये राशि से भवन निर्माण एवं विस्तार किया जा रहा है, इसी कड़ी में

Advertisements

वार्डवासियों की मांग पर जनता कालोनी में गणेश मंदिर के पास अधोसंरचना मद अंतर्गत 10.00 लाख रूपये की लागत से सामुुदायिक भवन विस्तार करने महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने वार्डवासियों की उपस्थिति में भवन विस्तार करने पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया। इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी, श्री विनय झा व श्रीमती दुलारी बाई साहू तथा वार्ड पार्षद श्री गप्पू सोनकर विशेष रूप से उपस्थित थे।


भूमिपूजन के अवसर पर महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि जनता कालोनी वासियों की मांग पर मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा अधोसंरचना मद अंतर्गत स्वीकृत राशि से भवन विस्तार किया जा रहा है। उक्त कार्य जल्द प्रारंभ कर पूर्ण किया जायेगा,

ताकि इसका लाभ कालोनी वासियों को मिल सके। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमत्रंी जी ने सभी समाजो एवं भवनो के लिये राशि स्वीकृत किये है, जिससे भवन निर्माण किया जा रहा है, उनकी सोच सभी समाज का अपना स्वयं का भवन हो। इसी कडी में आपके वार्ड में भी स्वीकृति अनुसार भवन विस्तार किया जा रहा है।

इसी प्रकार के अन्य कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जायेगे।
कार्यक्रम के प्रारंभ समाज के जनता कालोनी के संजय सरोदे, महेश अग्रवाल, मोहन राजपूत, राजेन्द्र श्रीरंगे, अलोक श्रीवास्तव, किशोरी पारख, पिम्पल गायकवाड, ममता शर्मा, सोनिया सोनकर ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों ने सामुदायिक भवन विस्तार के लिये पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उप अभियंता सुश्री पिंकी खाती सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page