back to top

जशपुरनगर : कलेक्टर ने दुलदुला के चापाटोली में प्रधानमंत्री आवास का किया निरीक्षण…

हितग्राही से ली आवास निर्माण के सम्बंध में जानकारी
हितग्राही को सुंदर आवास निर्माण के लिए दी बधाई

जशपुरनगर : कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने विगत दिवस विकासखण्ड दुलदुला के ग्राम चापाटोली में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवास का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने हितग्राही के आवास को देखकर उनकी प्रशंसा की और उन्हें सुंदर घर बनाने के लिए बधाई दी।


उन्होंने हितग्राही अलबिनुस से आवास निर्माण, राशि भुगतान, शौचालय निर्माण के सम्बंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए यथाशीघ्र मकान में निवास करने की बात कही। हितग्राही श्री अलबिनुस ने कलेक्टर को बताया कि वर्ष 2019-20 में आवास स्वीकृत हुआ था, जिसके लिए उन्हें 1.30 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई एवं शेष राशि खुद से वहन कर उन्होंने आवास निर्माण कार्य पूर्ण किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page