back to top

जशपुरनगर : खनिज न्याय निधि मद से जिला अस्पताल के लिए 25 लाख की लागत से तीन मुक्तांजलि वाहन खरीदी की गई : कलेक्टर ने कहा कि मरीजों के परिजनों को इसका लाभ मिलेगा….

जशपुरनगर 19 मई 2021कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए जरूरतमंद मरीजों को सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के लिए प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत की अनुशंसा पर और कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन में खनिज न्याय निधि मद से लगभग 25 लाख की लागत से  जिला अस्पताल को तीन मुक्तांजलि वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Advertisements

ताकि मरीजों के परिजनों को वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके । मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी सुधार ने कहा कि जिला अस्पताल में मुक्तांजलि वाहन की विशेष आवश्यकता थी और इसका लाभ मरीजों के परिजन उठा पाएंगे साथ। डीपीएम गनपत नायक ने बताया कि एक वाहन  8 लाख 31 हजार के मान से लगभग 25 लाख की की तीन वाहन खरीदी की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page