back to top

जशपुरनगर : बटन मशरूम उत्पादन किरण समूह के लिए लेकर आयी रोशनी की नई किरण…

जशपुरनगर 03 मार्च 2021- कांसाबेल विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बटईकेला के गौठान की किरण स्व सहायता समूह की महिलाएॅ बटन मशरूम उत्पादन करके आत्मनिर्भर बन गई हैं। समूह की अध्यक्ष विनिश्वरी पैंकरा ने बताया कि बटईकेला की 12 स्व सहायता समूह की महिला मिलकर बटन मशरूम उत्पादन कर रही हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने बताया कि शेड खर्चा मिलाकर लगभग 9 हजार की लागत् से बटन मशरूम उत्पादन प्रारंभ की  हैं और उन्हें लाभ स्वरूप अब तक 23 हजार का शुद्ध लाभ मिल गया है।

Advertisements


    कलेक्टर श्री महादेव कावरे के सार्थक प्रयास और प्रोत्साहन से जशपुर विकास खण्ड के गौठानों से जुड़े स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है और महिला अनेक गतिविधियों में शामिल होकर आजीविका से जुड़ रही हैं और उन्हें रोजगार भी मिल रहा है। कांसाबेल विकास खण्ड में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एल.एल. सिदार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविकास मिशन बिहान से जुड़कर समूह की महिलाए बटन मशरूम उत्पादन कर रही हैं और आर्थिक रूप से सक्षम बन के आज अपने परिवार को भी सहायता पहुंचा रही हैं। विकास खण्ड परियोजना प्रबंधक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान श्री कमलेश कुमार श्रीवास ने बताया कि बिहान से जुड़ी महिलओं को छ.ग. शासन की योजनाओं से लाभांवित भी किया जा रहा है।
    समूह की अध्यक्ष विनिश्वरी पैंकरा और सचिव विश्वभारती पैंकरा ने छ.ग.शासन, जिला प्रशासन को धन्यावाद दिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page