back to top

जाति जनगणना के लिए देश भर में राहुल-खरगे की अगुवाई में निकलेगी यात्रा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में फैसला

Advertisements

रायपुरः 13 अगस्त
कांग्रेस जाति जनगणना को लेकर देशभर में अभियान चलाने जा रही है। इस कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 20 अगस्त से सभी राज्यों को दौरा करेंगे। बताया गया कि खरगे और राहुल 15 सितंबर के बाद छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं।

दिल्ली में खरगे, और राहुल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारियों के साथ बैठक की । इस बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के
प्रभारी सचिन पायलट और अध्यक्ष दीपक बैज भी थे। बैठक में जाति जनगणना की मांग को लेकर देशभर में यात्रा निकालने
का फैसला लिया गया । खरगे और राहुल गांधी संयुक्त रूप से सभी राज्यों में जाएंगे। यह यात्रा 20 अगस्त से शुरू हो कर 30
सितंबर तक चलेगी ।
सभी प्रभारियों और अध्यक्षों को यात्रा की तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बैज शाम में यहां आ रहे हैं। इसके
बाद वे बैठक लेंगे और जिलों का दौरा करेंगे। जाति जनगणना कराने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूक कि या
जाएगा और प्रशिक्षण भी होगा । ताकि वो लोगों के बीच इसको लेकर गलतफहमियों को दूर किया जा सके। राहुल गांधी
संसद में भी इस मुद्दे को लेकर आक्रामक रहे हैं और उन्होंने ऐलान किया है कि वो जाति जनगणना के लिए केन्द्र सरकार
को मजबूर कर देंगे।
दूसरी तरफ, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी खरगे और राहुल गांधी से अलग-अलग चर्चा की है। कहा जा रहा है कि दोनों
नेताओं ने जाति जनगणना को लेकर शुरू होने वाले अभियान की जानकारी बघेल को दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page