back to top

डोंगरगढ़: चीखलदाह में शकाम्भरी जयंती एवं पटेल समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल रहीं उपस्थित…

डोंगरगढ़। आज ग्राम पंचायत बेंद्रीडीह के आश्रित ग्राम चीखलदाह में आयोजित माता शकाम्भरी जयंती समारोह एवं पटेल समाज सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल सम्मिलित हुईं।


इस अवसर पर विधायक ने माता शकाम्भरी के जीवन दर्शन, त्याग और सेवा भाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता शकाम्भरी अन्नदाता एवं प्रकृति संरक्षण की प्रतीक हैं, जिनके आदर्श समाज को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने पटेल समाज के सामाजिक एकता और विकास में योगदान की सराहना की।


सामुदायिक भवन के लोकार्पण को समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विधायक ने कहा कि इससे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामूहिक आयोजनों को नया आयाम मिलेगा और समाज की एकजुटता और सशक्त होगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पटेल समाज के पदाधिकारी, ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। समारोह धार्मिक आस्था, उत्साह और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ।