back to top

डोंगरगढ़ : ट्रेन में महिला को प्रसवपीड़ा होने पर रोका गया ट्रेन, रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ले जाया गया सामुदायिक स्वास्थ केंद्र…

डोंगरगढ़ – पुणे बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में महिला यात्री को अचानक प्रसवपीड़ा हो रही थी, जिसकी सूचना उप स्टेशन प्रंबधक डोंगरगढ़ को दिया गया । ट्रेन को डोंगरगढ़ में रुकने हेतु कंट्रोल आदेश जारी किया गया ।जिसके बाद ट्रेन को डोंगरगढ़ में रोका गया । रेलवे सुरक्षा बल डोंगरगढ़ द्वारा तुरंत प्रसवपीडा होने वाली महिला को सहायता प्रदान करते हुए प्लेटफार्म में सुरक्षित उतारकर एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र डोंगरगढ़ में प्रसव हेतु ले जाया गया ।

जहा डॉक्टरों और नर्सों द्वारा सुरक्षित नार्मल प्रसव कराया गया।महिला ने नवजात शिशु लड़की को जन्म दिया है।महिला और नवजात शिशु दोनो स्वस्थ है । महिला का नाम शशिकला साहू पति प्रदीप कुमार साहू निवासी मुड़पार जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ का होना बताया गया।महिला अपने पति प्रदीप साहू के साथ जनरल टिकट में अहमदनगर से बिलासपुर तक यात्रा कर रही थी ।

डोंगरगढ़ से विजन टाइम्स न्यूज के लिए सचिन जामबुलकर की खास रिपोर्ट।

Advertisements

You cannot copy content of this page