डोंगरगढ़: संत नामदेव जी महाराज एक महान समाज सुधारक और भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत थे…

डोंगरगढ़:  धर्म नगरी डोंगरगढ़ में सभी समुदायों के ईस्ट देव विराजमान है और इसी क्रम में संत श्री नामदेव महाराज के अनुवाई यह पर निवास करते है हर वर्ष की भांति इस वर्ष में नामदेव समाज के लोगों ने संत श्री नामदेव महाराज जी का जयंती बड़े धूमधाम से मनाया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में  विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल एवं अध्यक्षता नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के अध्यक्ष रमन डोंगरे थे  विशिष्ट  अतिथि नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा , पार्षद अमित जैन , भाजपा मंडल अध्यक्ष जसमीत बन्नोआना, महामंत्री अमित अमित यादव, विनय बंसल उपस्थित थे , *मुख्य अतिथि हर्षिता स्वामी बघेल व रमन डोंगरे ने सर्व प्रथम नामदेव महाराज के छाया चित्र पे दीप प्रज्वलित कर उनको नमन किया गया तत्पश्चात समाज में उपस्थित लोगों ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि संत श्री नामदेव महाराज जी एक महान संत थे जिन्होंने जीवन भर धर्म , समाज हित में कार्य किया और समाज को एक अच्छा संदेश दिया जिसका अनुसरण हम सब कर रहे है 

*कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमन डोंगरे ने कह की संत श्री

नामदेव महाराज के जीवनी पर

 प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 26 अक्टूबर 1270 को महाराष्ट्र के पंढरपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम दामा सेठ और माता का नाम गोणाबाई था। संत नामदेव जी ने अपने जीवन में भगवान विट्ठल की भक्ति कोसमर्पित किया और समाज में व्याप्त जाति और वर्ग भेदभाव को समाप्त करने का आह्वान किया।भक्ति आंदोलन  संत नामदेव जी ने भक्ति आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिकानिभाई और भगवान विट्ठल की भक्ति को आम जनता तक पहुंचाया।

समाज सुधार उन्होंने समाज में व्याप्त जाति और वर्ग भेदभाव को समाप्त करने का आह्वान किया और सबको प्रेम और सम्मान के साथ जीने का संदेश दिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष उमाउमेश वर्मा ने संत श्री नामदेव महाराज जी के साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कह की संत नामदेव जी ने मराठी में अभंग और हिंदी में पदों की रचना की, जो आज भी भक्ति साहित्य में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।

वार्ड पार्षद अमित जैन ने कहा कि संत नामदेव जी की शिक्षाएं प्रेम और सम्मान सबको प्रेम और सम्मान के साथ जीने का संदेश दिया जातिवाद और संप्रदायवाद से ऊपर जातिवाद और संप्रदायवाद से ऊपर उठकर भक्ति करने का महत्व बताया। भाजपा मंडल अध्यक्ष जसमीत बन्नोआना ने कह की संत की महानता का जितना गुणगान करे कम है संत श्री नामदेव महाराज महान थे उन्होंने समाज सुधार के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया

समाज के पूर्व अध्यक्ष भागवत नामदेव,बबलू शांडिल्य ने आभार व्यक्त किया,भागवत पप्पू नामदेव ,विकाश नामदेव,अमन नामदेव ,ललित नामदेव ,भेसज नामदेव,प्रेमराज नामदेव,राम वर्मा नामदेव,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे