back to top

राजनांदगांव: भगवान सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में विधायक भोलाराम साहू हुए शामिल…

राजनांदगांव। ग्राम पुर्रामटोला,

Advertisements

भगवान सहस्त्रबाहु जयंती समारोह के अवसर पर खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री भोलाराम साहू जी ग्राम पुर्रामटोला पहुँचे और माता कलारीन तथा भगवान सहस्त्रबाहु जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए भगवान सहस्त्रबाहु जी के जीवन चरित्र, पराक्रम एवं समाज कल्याण के संदेशों पर प्रकाश डाला।

विधायक श्री साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि “भगवान सहस्त्रबाहु जी ने समाज में समानता, एकता और न्याय का मार्ग दिखाया है। उनका जीवन आज भी हमें प्रेरणा देता है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ा जाए।”

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों का भव्य स्वागत और आयोजन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंच पर प्रमुख रूप से श्री राजू सिन्हा (अध्यक्ष, कार्यकारिणी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया), श्रीमती राजकुमारी सिन्हा (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष छुरिया), श्री चन्द्रिका प्रसाद ड़ड़सेना (तहसील छुरिया सिन्हा समाज), श्री संजय सिन्हा (अध्यक्ष, जनपद पंचायत छुरिया), श्री शिवशंकर ड़ड़सेना (जिला अध्यक्ष), श्री मनोज कुमार सिन्हा (पूर्व सदस्य, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग), श्रीमती हंसा सिन्हा (कोषाध्यक्ष, महिला मंच), श्री लुकेश सिन्हा (जिला युवा मंच अध्यक्ष), श्री ठाकुर राम सिन्हा (जिला संरक्षक), श्री एकनाथ सिन्हा (मंडल अध्यक्ष छुरिया), श्री दीपक कुमार सिन्हा (प्रांतीय संरक्षक, ड़ड़सेना सिन्हा समाज), श्री प्रकाश मोटघरे (जनपद सदस्य), श्री गंगाराम सिन्हा, श्रीमती निर्मला सिन्हा (जिला महिला मंच अध्यक्ष), श्रीमती सुखबाई सिन्हा (सरपंच, पुर्रामटोला), श्री मोतीराम सिन्हा, श्री कनक सिन्हा (सरपंच प्रतिनिधि), श्रीमती रेवती सिन्हा (पूर्व सरपंच, शिकारीमहका), श्री जोहिदा राम सिन्हा, श्रीमती कला बाई सिन्हा, श्री तुलसी राम मंडावी (पूर्व सरपंच) सहित बड़ी संख्या में पंचगण, समाजजन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page