back to top

राजनांदगांव: निगम अतिक्रमण दस्ता ने हटाया बंद ठेला,संयुक्त टीम द्वारा पुराना बस स्टैण्ड में बिरयानी सेन्टर की जाॅच कर 3 सिलेण्डर की जप्ती…

राजनांदगांव 26 अक्टूबर। नगर निगम द्वारा सुगम आवागमन एवं पार्किंग के लिए अतिक्रणम हटाने की कार्यवाही कर रही है। वही अतिक्रमण कर एवं अवैध रूप से मांस विक्रय करने वालो के विरूद्ध नगर निगम, खाद्य एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करने शहर में मांस विक्रय करने वालो का लायसेंस एवं खाद्य सुरक्षा संबंधी दस्तावेज तथा फुट क्वालिटी व सिलेण्डर की जाॅच की जा रही है।


कार्यवाही की कडी में आज आजाद चैक में पार्किंग स्थल के पास बंद पडे अवैध ठेला नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता द्वारा हटाया गया। वही अवैध मांस मटन विक्रय करने वाले होटल, दुकान व ठेला की जाॅच की कडी में आज शाम नगर निगम,खाद्य,खाद्य व औषधी तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम पुराना बस स्टैण्ड के बिरयानी सेन्टरो में दबिश देकर लायसेंस और खाद्य सुरक्षा विभाग की अनुमति तथा साफ सफाई एवं सिलेण्डर आदि की जाॅच किये जिसमें एवन बिरयानी सेन्टर में व्यवसायिक के स्थान पर घरेलू सिलेण्डर का उपयोग किया जा रहा था, जहाॅ से 3 सिलेण्डर जप्त किए गये तथा खाद्य समाग्री का सेम्पल लिया गया।

इसी प्रकार होटल अंसारी,कैफे मदीना एवं अन्य बिरयानी सेन्टर से भी चिकन बिरयानी का खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा जाॅच करने सेम्पल लिया गया तथा लायसेंस संबंधी दस्तावेज की जाॅच की गयी। गत दिनों फ्लाई ओव्हर के नीचे बिरयानी सेन्टर की लायसेंस एवं दस्तावेंज की जाॅच की गयी थी उक्त स्थल के बिरयानी सेन्टर आज बंद पाये गये। निगम एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा लायसेंस एवं खाद्य सामाग्री, साफ सफाई व सुरक्षा की जाॅच कर बिना फूड लायसेंस एवं अवैध मांस विक्रय पर कार्यवाही की जा रही है।