त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप निर्वाचन 2023,27 जून को निर्वाचन क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित….

राजनांदगांव 15 जून 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप निर्वाचन 2023 अंतर्गत सरपंच व पंचों के रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए मंगलवार 27 जून 2023 को निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश घोषित किया है। मतदान तिथि को जिले के विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जहां निर्वाचन संपन्न कराया जाना है, उन ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए शासकीय संस्थानों व कार्यालयों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।