back to top

दंतेवाड़ा: डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली को मार गिराया…

दंतेवाडा । जिले में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई । इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया।

Advertisements

घटना के बाद सर्चिंग में दो भरमार बंदूक, दो किलो आईईडी, वायर, 4 पिटू और नक्सली साहित्य बरामद हुई है। ये पूरा मामला गीदम थाना क्षेत्र के नदी पार मुस्तलनार का है।

इसकी पुष्टि एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने की है। दंतेवाडा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सली कमांडर मलेश के दल के साथ मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है। इसमें और भी नक्सलियों के मारे जाने का पुलिस ने दावा किया। मौके से एक नक्सली का शव बरामद किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page