back to top

दुर्ग : आज लगभग साढ़े चार हजार अभ्यर्थी आर्मी भर्ती रैली में उपस्थित…

दुर्ग 05 मार्च 2021जिले में चल रही आर्मी भर्ती रैली में 4600 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस मौके पर प्री-हाइट के लिए लगभग 2770 लोगों ने क्वालिफाई  किया। साथ ही लगभग 320 अभ्यर्थियों ने दौड़ में क्वालिफाई किया। इस मौके पर प्रदेश के आर्मी रिक्रूटमेंट के डायरेक्टर, सेना मेडल, कर्नल श्री एस. रमेश की मानिटरिंग में भर्ती रैली हुई। भर्ती स्थल पर सुविधाओं का निरीक्षण करने कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी पहुँचे। उन्होंने अधिकारियों को अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सुविधाओं की निरंतर मानिटरिंग के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर बनाये गए हैं।

इन हेल्पलाइन नंबर में जो लोग सहायता के लिए फोन करते हैं उनकी अविलंब सहायता सुनिश्चित की जाए। अभ्यर्थियों के लिए जो रहने की व्यवस्था की गई है। वहाँ साफ-सफाई की मुकम्मल सुविधा रखी जाए। साथ ही खाने-पीने की सुविधा का भी ध्यान रखने के निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा एवं उपसंचालक जनशक्ति नियोजन श्री राजकुमार कुर्रे, मेजर श्री सुलेमान हुसैन भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सेना भर्ती के दौरान आरंभिक रूप से प्रतिभागियों को मार्शलिंग एरिया में रखा गया। फिर इसके बाद उन्हें भर्ती स्थल में ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शहर में विभिन्न स्थलों पर फ्लैक्स लगाये गये हैं तथा सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों से अभ्यर्थियों के रूकने की व्यवस्था की जानकारी दी गई है। श्री कुर्रे ने बताया कि कंट्रोल रूम में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो लगातार अभ्यर्थियों को जरूरी जानकारी दे रहे हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page