back to top

धमतरी : दल ने किया वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र दुगली का भ्रमण…

धमतरी :प्रदेश की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत बस्तर संभाग के कोण्डागांव एवं जगदलपुर जिले से आए गौठान समिति के सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों को नगरी विकासखण्ड के वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र दुगली का भ्रमण आज कराया गया।

Advertisements

उप संचालक कृषि ने बताया कि यहां पर वनोपज एवं कृषि प्रसंस्करण तिखुर, शहद प्रसंस्करण, माहूल पत्ता निर्माण, वन धन उत्पाद संग्रहण एवं प्रसंस्करण, रागी प्रसंस्करण, वन आधारित गतिविधियों की जानकारी दी गई। ज्ञात हो कि इसके पहले दल को कुरूद के गातापार एवं हंचलपुर स्थित गौठानों का भ्रमण कराया गया था। इस मौके पर जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page