back to top

धमतरी : दोस्ती की अजब दुखद दास्तां : दोस्तों को मरा हुआ समझकर एक दोस्त ने लगा ली फांसी….

धमतरी दोस्ती की अजब दुखद दास्तां सामने आई है। जिसमें घायल दोस्तों को मरा हुआ समझ एक दोस्त ने दुनिया ही छोड़ दी, और मौत को गले लगा लिया । बताया गया कि गुरुवार को रात 10:00 बजे सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम गिधावा निवासी पांच दोस्त जो कि वॉल पुट्टी का काम करते हैं । काम करने कांकेर गए हुए थे । काम के बाद सभी लोग दो बाइक में सवार होकर रात्रि में अपने घर लौट रहे थे।

Advertisements

सभी दोस्त दो बाइक में अलग-अलग आ रहे थे तभी गोरसानाला के पास एक बाइक से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दोस्त संतोष सहारे और देवेंद्र मरकाम बेहोश होकर गिर पड़े । जिन्हें मरा हुआ समझकर बाइक चला रहे मनीष कुंजाम ने सदमे में आकर पास ही जंगल में फांसी लगा ली।जब कुछ देर बाद आगे चल रहे बाइक सवार दो दोस्तों ने वापस आकर देखा तो संतोष और देवेंद्र घटनास्थल पर बेहोश पड़े थे। वहीं मनीष गायब था। जिसका शव फांसी पर झूलता देखा गया। तत्पश्चात इसकी सूचना से पुलिस को दी गई । जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page