back to top

नगरीय उप निर्वाचन के अंतर्गत आज डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत डोंगरगांव में वार्ड पार्षद के लिए किया गया मतदान…

 कुल प्रतिशत 71.25 प्रतिशत रहा मतदान
राजनांदगांव 09 जनवरी 2023। नगरीय उप निर्वाचन के अंतर्गत आज डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत डोंगरगांव में वार्ड पार्षद के लिए मतदान किया गया एवं मतदान का कुल प्रतिशत 71.25 प्रतिशत रहा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय उप निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा ने बताया कि जिसमें डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद में 68.29 प्रतिशत तथा नगर पंचायत डोंगरगांव में 73.04 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ में 70.89 प्रतिशत पुरूष तथा 65.75 प्रतिशत महिलाओं तथा नगर पंचायत डोंगरगांव में 73.49 प्रतिशत पुरूष एवं 72.63 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page