back to top

नगर निगम जन चौपाल में आयुक्त एवं अधिकारियों ने सुनी समस्या,24 आवेदन प्राप्त, 1 मृत्यु प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड के 11 आवेदनों का हुआ निराकरण…

राजनांदगांव 4 जुलाई। नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये जिलाधीश के निर्देश पर सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कडी में आज मंगलवार दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में आयोजित जन चौपाल में निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता सहित विभागीय प्रमुख नागरिकों की समस्या से अवगत हुये। आज के जन चौपाल में कुल 24 आवेदन प्राप्त हुये, जिनमें से मृत्यु प्रमाण पत्र के 1 एवं राशन कार्ड संबंधी 11 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।

Advertisements

आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया। जन चौपाल में 24 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें लोककर्म से संबंधित 04, प्रधानमंत्री आवास संबंधी 1, स्वच्छता संबंधी 1, जन्म मृत्यु के 1 एवं राशन कार्ड संबंधी 17 कुल 24 प्रकरणो में से राशन कार्ड में नाम जोडने व विलोपित करने संबंधित 11 तथा मृत्यु प्रमाण पत्र के 1 कुल 12 प्रकरणो का निराकरण किया गया तथा शेष 12 प्रकरणों का अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा। आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि नागरिकों की समस्या का निराकरण करने जन चौपाल लगाया जा रहा है।

जन चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्हांेने बताया कि आज के जन चौपाल में विभिन्न समस्याओं संबंधित 24 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें 11 प्रकरण राशन कार्ड में नाम जोडने व विलोपित करने तथा मृत्यु प्रमाण पत्र के 1 प्रकरण का त्वरित निराकरण किया गया, शेष 12 आवेदनों का भी शीघ्र निराकरण किया जायेगा। निराकरण में मोतीपुर के संजीव बंजारे ने सुशीला बाई का मृत्यु प्रमाण पत्र तुरंत बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि जन चौपाल में आते ही प्रमाण पत्र बन गया पहले इस प्रकार के काम के लिये दो से तीन बार आना पड़ता था, लेकिन आज आते ही प्रमाण पत्र बन गया।

इसी प्रकार जन चौपाल में आवेदन देते ही राशन कार्ड में नाम जोडने एवं विलोपित होने का त्वरित निराकरण होने पर संबंधितों ने भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि जन चौपाल में आकर आवेदन देने से तुरंत निराकरण हो गया, जिसकी हमने कल्पना भी नहीं किये थे, उन्होंने कहा कि जन चौपाल से नागरिक सीधे लाभ उठा रहे है। जन चौपाल में कार्यपालन अभियंता श्री यू.के. रामटेके, समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, सहायक अभियंता श्री दीपक अग्रवाल, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा एवं प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page