back to top

नारायणपुर : जलभराव क्षेत्र पर आवागमन को किया गया प्रतिबंधित…

कलेक्टर श्री रघुवंशी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी सहित तैयारियों की कर रहे नियमित समीक्षा

Advertisements

नारायणपुर 17 जुलाई 2022/ जिला प्रशासन द्वारा अतिवृष्टि के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा व्यस्वथा किया गया है। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जिले के पुल और छोटे पुलिया के ऊपर से पानी का बहाव होने के कारण आवश्यक सुरक्षा के तहत आवागमन को प्रतिबन्धित किया गया। कुकराझोड़ में आवागमन को प्रतिबंधित कर साथ ही मौके पर होमगार्ड के जवानों और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को तैनात भी किया गया है।

कलेक्टर श्री रघुवंशी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखे हुए है और आवश्यक सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था बनाए की तैयारियां की नियमित समीक्षा भी कर रहे हैं और राजस्व और होमगार्ड के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मौका निरीक्षण किया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page