नारायणपुर 21 मई 2021- प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के शहदत दिवस 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार जिला कार्यालयो के विभाग प्रमुखों ने अपने अपने कक्ष में प्रातः 11 बजे सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये अधिकारियों-कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई।
अधिकारी-कर्मचारियों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखने तथा सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, समाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली।










































