back to top

नारायणपुर : कलेक्टर ने फूड पार्क हेतु चयनित भूमि का किया अवलोकन….


नारायणपुर 21 मई 2021- कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज नारायणपुर विकासखंड के ग्राम कनेरा में फूड पार्क हेतु चयनित भूमि का अवलोकन किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पोषण लाल चंद्राकर भी थे।

Advertisements

अधिकारियांे ने फूड पार्क हेतु चयनित भूमि का बारीकी से अवलोकन किया और तैयार किये गये नक्शों को देखा। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिये। इस दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र को आबंटित की गयी भूमि का भी अवलोकन किया। इस मौके पर तहसीलदार नारायणपुर सुनील सोनपिपरे, उद्योग एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page