back to top

राजनांदगांव: भीषण गर्मी के दृष्टिगत विद्यालय संचालन के समय में किया गया परिवर्तन…

9 अप्रैल से सभी स्कूल सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक होंगे संचालित

Advertisements
राजनांदगांव 08 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिले में वर्तमान में बढ़ रही भीषण गर्मी एवं तापमान में लगातार हो रहे वृद्धि तथा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आगामी आदेश तक जिले में संचालित विद्यालयों के संचालन के समय में परिवर्तन किया है। कलेक्टर ने पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय सहित अन्य सभी विद्यालयों का संचालन 9 अप्रैल 2026 से सुबह 7.30 बजे से सुबह 11.30 बजे तक करने के आदेश जारी किए है। 

यह निर्णय विद्यार्थियों को अत्यधिक गर्मी से होने वाली संभावित स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। संबंधित विद्यालय प्रबंधन को निर्धारित समय का पालन सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है। 
Advertisements

You cannot copy content of this page