back to top

निजी नल कनेक्शन के लिए लगा प्रतिबंध हटा,अब नल कनेक्शन लेने आवेदन कर सकते है

राजनांदगांव 19 जून। ग्रीष्म ऋतु में पानी की कमी को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष अपै्रल माह से 15 जून तक नये नल कलेक्शन लगाने नगर निगम द्वारा प्रतिबंध लगाया जाता है और वर्षा ऋतु प्रारंभ होते ही नल कनेक्शन लेने प्रतिबंध हटाया जाता है। उक्त प्रतिबंध 10 जून से हटा लिया गया है।


नल कनेक्शन प्रतिबंध के संबंध में आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में सुचारू पेयजल के लिए प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी अपै्रल से निजी नल कनेक्शन देने प्रतिबंध लगाया गया था जिसे वर्षा ऋतु प्रारंभ होते ही हटा लिया गया है। इस संबंध में नगर निगम द्वारा निजी नल कनेक्शन लेने लगा प्रतिबंध 10 जून से हटाने विधिवत आदेश जारी किया गया है।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा है कि जिन्हे निजी नल कनेक्शन लेना है वे विधिवत राजस्व कर का भुगतान कर लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत नल कनेक्शन लेने नगर निगम में आवेदन कर सकते है।

Advertisements

You cannot copy content of this page