नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा कार्यालय का कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया घेराव,पुलिस से हुई झूमा झटकी…


राजनांदगाव l नेशनल हेराल्ड प्रकरण में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के विरोध में तथा केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ शुक्रवार जिला शहर कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नेशनल हाईवे स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया।प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने भारी संख्या मे पुलिस बल उपस्थित था l
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीतेन्द्र मुदलियार ने कहा कि केंद्रीय जाँच एजेंसियो का मोदी, शाह के इशारे पर दुरूपयोग हो रहा है और कांग्रेस के बडे नेताओं को तयथ हीन मामले मे फंसाकर दुष्प्रचार किया जा रहा है l आखिरकर नेशनल हेरालड़ प्रकरण मे न्यायालय मे सत्य की जीत हुई है और ईडी की चार्जशीट ख़ारिज हुई है l

Advertisements


उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में न्यायालय का निर्णय यह स्पष्ट करता है कि श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी को केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से फंसाने का षड्यंत्र रचा गया था। ईडी द्वारा 56-56 घंटे तक पूछताछ के नाम पर मानसिक प्रताड़ना दी गई, लेकिन अंततः सत्य की ही विजय हुई।


जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि सत्य की जीत अवश्य होती है यह न्यायालय के फैसले से सिद्ध हो गया है। इस निर्णय के बाद मोदी-शाह और भाजपा द्वारा एजेंसियों के दुरुपयोग का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है, जहां लोकतंत्र के सजग प्रहरीयों को दबाने का प्रयास किया इससे कांग्रेस के आक्रोशित हैl इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने पहला बैरीकैट तोड़ हल्ला बोला और दूसरे बैरीकैट पर पुलिस धक्कामुक्की हुईऔर कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओ को चोट भी आई lवही यह खबर भी सुनने को मिली कि कुछ नेताओं के पर्स को भीड़ मे घुसे पाकिंटमारो ने पार कर दिया l लगभग 256 कांग्रेस कार्यकर्ताओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया और बाद मे मुचलका पर रिहा कर दियाl


कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल, पूर्व विधायक छन्नी साहू, भुनेश्वर बघेल, पूर्व अध्यक्ष भागवत साहू, कुलबीर छाबरा,पूर्व महापौर हेमा देशमुख, संतोष पिल्ले, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन,उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन, प्रेमचंद बाफना, अमित चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे l