back to top

पंचायत उप निर्वाचन 2022 : मतदाता सूची तैयार करने अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व…

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने पंचायत उप निर्वाचन 2022 अंतर्गत संबंधित ग्राम पंचायतों के मतदाता सूची तैयार करने जनपद पंचायतवार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की सहायता के लिए सहायक अधिकारी तथा अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया है। जिसके अनुसारजनपद पंचायत राजनांदगांव, डोंगरगांव, छुरिया एवं डोंगरगढ़ के लिए कलेक्टर डोमन सिंह अपीलीय अधिकारी होंगे।

Advertisements

जनपद पंचायत राजनांदगांव के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजनांदगांव श्री अरूण कुमार वर्मा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार राजनांदगांव श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार श्री कुलदीप ठाकुर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी होंगे। जनपद पंचायत डोंगरगांव के लिए अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव श्री सुनील नायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्रभारी तहसीलदार डोंरगांव श्री कोमल सिंह धु्रर्वे सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार डोंगरगांव श्री अशोक राजपूत नायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी होंगे।

जनपद पंचायत छुरिया के लिए अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव श्री सुनील नायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार छुरिया श्रीमती अनुरिमा एस कुमार टोप्पो सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार छुरिया-खुज्जी वृत्त श्री भरत लाल ब्रम्हे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी होंगे। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के लिए अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री गिरीश कुमार रामटेके निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, प्रभारी तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री राजू पटेल सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार (परि) डोंगरगढ़ श्री भूपेन्द्र कुमार नेताम निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page