back to top

पूर्व महापौर हेमा सुदेश देशमुख दिल्ली में आयोजित ओबीसी भागीदारी न्याय महासम्मेलन में हुई शामिल…

दिल्ली, 25 जुलाई 2025। राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर ओबीसी समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिल्ली में “ओबीसी भागीदारी न्याय महासम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में राजनांदगांव की पूर्व महापौर और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने भाग लेकर समाज के हितों की पैरवी की।

सम्मेलन में ओबीसी वर्ग की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक भागीदारी को लेकर गहन चर्चा हुई। हेमा देशमुख ने अपने संबोधन में कहा कि,

“ओबीसी समाज को राजनीतिक रूप से न्याय दिलाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी सदैव पिछड़े वर्गों के हक और सम्मान की लड़ाई में अग्रणी रही है।”

इस अवसर पर देशभर से अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं राजनीतिक नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में ओबीसी वर्ग की जनगणना, आरक्षण, और नीतिगत भागीदारी जैसे विषयों पर भी प्रस्ताव पारित किए गए।

हेमा सुदेश देशमुख जनता से सामाजिक न्याय और समानता की इस लड़ाई में साथ आने की अपील करती हैं।
आप उनसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी जुड़ सकते हैं:

Advertisements

You cannot copy content of this page