back to top

प्रधानमंत्री ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की…

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2019 में आज ही के दिन हुये पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति उनकी अभूतपूर्व सेवाओं को स्मरण किया।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

“मैं वर्ष 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में शहीद होने वाले सभी बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी अभूतपूर्व सेवा को स्मरण करता हूं। उनका शौर्य और उनका सर्वोच्च बलिदान देश को मजबूत और समृद्ध बनाने की दिशा में काम करने के लिये हर भारतीय को प्रेरणा देता है।”