
राजनांदगांव, 13 मार्च। राजनांदगांव प्रेस क्लब का चुनाव 15 मार्च को प्रेस क्लब भवन में आयोजित किया जाएगा। चुनाव को लेकर पत्रकारों के बीच सरगर्मी बढ़ गई है और विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष सचिन अग्रहरि और कमलेश स्वर्णकार के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए बसंत शर्मा, प्रमोद शेंडे और रवि सिंह ठाकुर मैदान में हैं।
इसके अलावा सचिव पद के लिए अनिल त्रिपाठी, सुरेंद्र गुप्ता, विक्रम बाजपेई, मनोज राठौर और योगेश शर्मा ने नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश की है।
प्रेस क्लब चुनाव को लेकर पत्रकारों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।
चुनाव 15 मार्च को राजनांदगांव स्थित प्रेस क्लब भवन में समय सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक संपन्न होगा, जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। सभी उम्मीदवार अपने-अपने समर्थन में पत्रकार साथियों से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।










































