back to top

बड़ी खबर: मुक्तिधाम में युवती की मिली लाश, हत्या या आत्महत्या, पुलिस सुलझाने में जुटी…

छत्तीसगढ़: बलौदाबाजार-भाटापारा के पलारी थाना अंतर्गत ग्राम कोडिया के मुक्तिधाम में एक युवती की लाश मिली है। युवती काले रंग का जींस ओर काला टी शर्ट पहनी हुई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि, शव के पास एक कपड़े का बैग भी रखा हुआ था। पुलिस को युवती का शव गांव के मुक्तिधाम के पास छोटे से गड्ढे के पास पड़ा मिला था। यह आत्महत्या या किसी ने हत्या की है…इस बात का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम जुट गई है।

Advertisements

2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है लाश….

जानकारी के मुताबिक, युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है और लाश भी 2 या 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, युवती को किसी ने जान से मारा है या मृतक युवती ने परेशान होकर आत्महत्या की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page