back to top

बिग ब्रेकिंग विज़न टाइम्स : डोंगरगढ़ में उमड़ी भीड़, मची भगदड़, एक की मौत, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने की पुष्टी…

डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ में उमड़ी भीड़ देर रात अनियंत्रित हो गई, जिससे भगदड़ मच गई। नवरात्रि के दौरान लाखों श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचे थे। इस भगदड़ में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। घटना के दौरान सुरक्षा के लिए लगाए गए बेरिकेट्स भी टूट गए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

Advertisements

आपको बता दें कि राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोगरगढ मे आज श्रध्दालू की उमडी भीड अनियंत्रित हो गई है जिसमे एक धमतरी निवासी महिला की मौत हो गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इसकी पुष्टी करते हुए बताया कि महिला की मृत्यु किन कारणो से हुई है इसकी जांच की जा रही है मां बम्लेश्वरी मंदिर में शारदीय नवरात्र में दर्शन करने के लिए दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। वीक एंड होने की वजह से छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से बड़ी तादाद में उमड़े श्रद्धालु कर वजह से गर्मी और उमस की वजह से लोगो में परेशानियां देखी जा रही है आज सुबह करीब पांच बजे के दौरान ऊपर मंदिर में सीढ़ियों पर दर्शनार्थियों की भीड़ की वजह से एक महिला की मौत हो गई ।महिला धमतरी की रहने वाली है।

राजनादगांव जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से आग्रह किया है कि उपवास, पैदल चलने एवं भीड़ के कारण घबराहट और बैचेनी हो सकती है। श्रद्धालु दर्शन के लिए जल्दबाजी नहीं करें। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Advertisements

You cannot copy content of this page