
बिलासपुर। शहर के एमराल्ड होटल में होली मिलन समारोह के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ईश्वर साहू द्वारा किया गया, जिसमें “हमर गीत, हमर चिन्हा” स्टार म्यूजिकल महफ़िल के बैनर तले विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति देकर माहौल को सुरमयी बना दिया।
कार्यक्रम में कई प्रतिभाशाली सिंगर्स ने होली और छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। संगीत और उत्सव के माहौल में कलाकारों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।आयोजकों द्वारा सभी कलाकारों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में राजनांदगांव की गायिका कांति मौर्य को भी अपनी सुरीली गायकी के लिए मंच पर मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में आयोजक ईश्वर साहू ने सभी कलाकारों और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं।










































